PM Kisan योजना के अंतर्गत जो भी किसान रजिस्टर्ड है उन सभी को eKYC करना अनिवार्य है | अगर आपने अपना eKYC पूरा नहीं किया है तो जल्द ही कर लिजिये | आप ऑनलाइन और ऑफलाइन इन दोनों तरीको से अपना eKYC पूरा कर सकते है |
PM Kisan eKYC Online | PM Kisan eKYC Offiline |
OTP Based (Aadhaar Linked Registered Mobile Number) | Biometric (Nearest CSC Center) |
PM Kisan eKYC स्टेटस कैसे चेक करे?
अगर आप जानना चाहते है की आपका PM Kisan eKYC हुआ है या नहीं तो ऑनलाइन Aadhaar eKYC पेज पर जाये और अपनी आधार संख्या दर्ज करके Search बटन पर क्लिक करे आपके सामने पॉपअप में EKYC is already Done! ऐसा मैसेज आयेगा उसका मतलब आपका eKYC हो चूका है अगर नहीं हुआ होगा तो eKYC करने के लिये ऑप्शन आयेगा |
PM Kisan eKYC Online (OTP Based)
अगर आपकी पी एम किसान योजना की eKYC पूरी नहीं हुई हो तो आप PM Kisan की अधिकृत वेबसाइट पर जाये | वहा पर Farmers Corner में से e-KYC पर्याय को चुने |
Go to PM Kisan Portal > Farmers Corner > e-KYC
Page – pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx
Step 1 – आधार संख्या दर्ज करे –
सबसे पहले आपको अपना १२ अंको का आधार नंबर दर्ज करना है ध्यान रखे आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिये | आधार संख्या दर्ज करके Search बटन पर क्लिक करे |
Step 2 – आधार रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करे –
अब आपको अपने आधार से रेजिस्टर्ड जो मोबाइल नंबर है उसे दर्ज करना है | उसके बाद Get Mobile OTP इस बटन पर क्लिक करे |
Step 3 – OTP दर्ज करे –
आपने दर्ज किये हुये मोबाइल नंबर पर आपको एक OTP आयेगा उसे दर्ज करके Submit OTP बटन पर क्लिक करे |
Step 4 – Get आधार OTP –
Submit OTP इस बटन पर क्लिक करने के बाद Get Aadhaar OTP इस बटन पर क्लिक करे |
Step 5 – आधार OTP दर्ज करे –
आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर एक OTP आयेगा उसे दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करे |
Submit करते है आपके स्क्रीन पर Ekyc has been done successfully का मैसेज दिखायी देगा | यानि आपका eKYC पूरा हो चूका है |
Note –
- OTP Based eKYC के लिये आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है |
- अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो पहले मोबाइल नंबर लिंक कर लीजिए या फिर आप ऑफलाइन अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर अपने बायोमेट्रिक देकर भी eKYC कर सकते है |
PM Kisan eKYC Offline (Biometric)
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं या फिर कोई अन्य कारण से आप ऑनलाइन eKYC नहीं कर पा रहे तो आप ऑफलाइन अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर अपने बायोमेट्रिक से भी PM Kisan eKYC कर सकते है |